Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश27 को अग्रहरि समाज मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती

27 को अग्रहरि समाज मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। अग्रहरि समाज की एक आवश्यक बैठक गोला बाजार में युवा जिलाध्यक्ष कपीस अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 27 अक्टूबर, शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जयंती को समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाए जाने की चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अग्रहरि समाज के प्रदेश संरक्षक बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि 27 अक्टूबर को गोला बाजार स्थित नगर पालिका मैरिज हॉल में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी स्वजातीय बंधुओ का सपरिवार निमंत्रण ले कर घर घर समाज के लोग जाएंगे और पूरे परिवार के साथ महाराजा अग्रसेन की भव्य जयंती समारोह में समय से पहुंच कर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।
युवा जिलाध्यक्ष कपीस अग्रहरि ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। सभी स्वजातीय बंधुओ से अपील है कि समय से कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
बैठक में प्रमुख रूप से सुनील अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, अध्यापक अजय अग्रहरि, विनय कुमार अग्रहरि, सत्या अग्रहरि, संजय अग्रहरि, राजेश अग्रहरि समेत अग्रहरि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments