देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान जी के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली शोभायात्रा और यज्ञ को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की।
जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि संगठन को और प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन हिंदुत्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान ने बताया कि 12 सितंबर को टाउन हॉल में कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और रामजानकी मंदिर पहुंचकर राष्ट्र संत अवैद्यनाथ जी महाराज को नमन किया जाएगा।
बैठक में जयप्रकाश पांडेय ‘मुन्ना बाबा’ को नगर प्रभारी, महेश मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी तथा मानवेंद्र तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष के साथ कार्यालय प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर बृजेश तिवारी, संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, राधेश्याम तिवारी, प्रेम प्रकाश चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, अशोक यादव, वशिष्ठ तिवारी, हरेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार सोनकर, राजेंद्र सिंह, रमेश शर्मा, मालती देवी, श्यामा शाही, महेंद्र तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, विनोद तिवारी, गरुड़ शंकर उपाध्याय, लाला बाबा, गिरिजेश तिवारी, जयराम तिवारी, मनोज मिश्रा, विवेक प्रताप सिंह, अशोक कुमार वर्मा, भोला कुशवाहा, अमरनाथ प्रसाद, अमित कुमार मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, श्रीकृष्ण मणि त्रिपाठी, किरण राव, आकाश राव, अखिलेश्वर नाथ पांडेय, राजेश मिश्रा, शैलेश कुमार सिंह, सत्यम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की जानकारी जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान ने दी।