116 ग्राम स्मैक, भारतीय-नेपाली मुद्रा और मोबाइल फोन बरामद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात दशहरा बाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 116 ग्राम स्मैक, वीवो वी60 मोबाइल फोन, 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा और 23,800 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई।गिरफ्तार महिला की पहचान शकीला बीबी, पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।कार्रवाई में रुपईडीहा पुलिस और एफ कंपनी, 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की संयुक्त टीम शामिल रही। एसएसबी के डॉग हैंडलर और डॉग टीम ने भी अभियान में सहयोग किया।सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You missed

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​ बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम नेहता (सिवान कलां), जनपद बलिया निवासी स्वर्गीय सुब्बा यादव के पुत्र सलम यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया का विधानसभा सचिव नामित किया गया है।इस मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और डॉ. राजपाल कश्यप (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) की सहमति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बलिया के जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर की संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र संजय चौहान (उर्फ टमाटर), ग्राम प्रधान एवं विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर (समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया) द्वारा जारी किया गया है। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलम यादव अपने कर्मठ प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही, उनसे पार्टी के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष (बलिया), जनपद बलिया के पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को सूचनार्थ भेजी गई है। सलम यादव के नए सचिव बनने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।