
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि बीपीएड एवं एमएड में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। आवेदन की अंतिम तिथि बीतने के बाद काउंसलिंग से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।