
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक संयोजक रामनिवास उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर दास महाराज ने की। इसमें संगठन की आगामी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में रामनिवास उपाध्याय ने कहा कि सर्वजन सेवा समिति किसी भी राजनीतिक दल के विधानसभा या लोकसभा प्रत्याशी को मतदान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समिति अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के सामने तीसरा सशक्त राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी।बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार से यूजीसी ड्राफ्ट में व्यापक संशोधन करने, आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने तथा गरीबी उन्मूलन के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने सभी वर्गों को समान शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।शैलेश मिश्रा ने कहा कि सामान्य वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार करने की आवश्यकता है। डॉक्टर जुगल किशोर ने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को शामिल किए जाने की मांग की। गजेंद्र शुक्ला ने कहा कि संगठन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए नए राजनीतिक दल के गठन और अपना प्रतिनिधि चुनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।बैठक में रामनिवास उपाध्याय, शैलेश मिश्रा, सतीश चंद्र शुक्ला, परमेश्वर दास, संतोष मिश्रा, त्रिपुरारी पांडे, अरुण पांडे, शेषमणि उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र शुक्ला, विनय पाठक, पवन पांडे, राधेश्याम तिवारी, जुगल किशोर, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विश्राम तिवारी, संतोष कुमार दीक्षित, श्रेपल पांडे, दौलत मिश्रा, जय नारायण त्रिपाठी, विनय मिश्रा, मनोज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।