दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेंहदावल कस्बे में रविवार को अचानक मौसम बदलने और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने के बाद बिजली विभाग ने एहतियातन टाउन फीडर-1 और टाउन फीडर-2 की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बिजली गुल होने से टाउन क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों फीडरों की आपूर्ति पूर्वाह्न 11:58 बजे बंद की। विभाग के अनुसार तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान विद्युत आपूर्ति जारी रखना जोखिमपूर्ण हो सकता है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाते हुए बिजली आपूर्ति रोकी गई।दोनों फीडरों से आपूर्ति बंद होने के कारण कस्बे के घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली आधारित कामकाज प्रभावित रहा। उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, दैनिक कार्यों के साथ दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता अशोक पटेल ने उपभोक्ताओं से खराब मौसम के दौरान धैर्य बनाए रखने और बिजली विभाग का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।