मुम्बई ( राष्ट्र की परम्परा)
ईशान्य मुम्बई जनपद कांग्रेस मुलुंड द्वारा, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर “पतंगोत्सव 2023” का आयोजन डॉ बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर मैदान,डंपिंग रोड, मुलुंड पर किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप,कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,
जिलाध्यक्ष अब्राहम राय मणी, सम्मानित अतिथी के रूप में गोविंद सिंह (उपाध्यक्ष मु.का.),बी.के.तिवारी
(पुर्व नगरसेवक),सुनील गंगवानी (महासचिव मुं कां)वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबुलाल सिंह,डॉ.आर.आर.सिंह,
किशोर मुंडेकल, अयुब सय्यद(सचिव मुं.कां),उत्तम गीते (कार्याध्यक्षई.मु.जि.का.),कांग्रेस नेता नीताजोशी,कैलाश पाटील, राजेश इंगले,हिरामन संसारे सहित कांग्रेस के कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ.सचिन सिंह, संतोष सोनावणे,सुनील जैन, विठ्ठल सातपुते,राकेश राघवन ने सभी पतंगोत्सव में शामिल नेताओं को शाल,पुष्प गुच्छ प्रदान कर सत्कार किया ।
इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को भारत जोड़ो यात्रा वाले पतंग और मांजा, अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया और स्वयं भी पतंग उडा कर बच्चों के साथ पतंगोत्सव में सहभागी हुये।
महोत्सव को सफल बनाने में अरविंद यादव, मोहित सिंह, आदित्य गीते,डॉ.आर.एम.पाल, शरीफ खान,
हरीश गुप्ता,करुणानिधि,कृष्ण कांबले,राकेश मिश्र, संजय घरत, रिजवान का विशेष योगदान रहा।

You missed

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​ बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम नेहता (सिवान कलां), जनपद बलिया निवासी स्वर्गीय सुब्बा यादव के पुत्र सलम यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया का विधानसभा सचिव नामित किया गया है।इस मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और डॉ. राजपाल कश्यप (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) की सहमति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बलिया के जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर की संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र संजय चौहान (उर्फ टमाटर), ग्राम प्रधान एवं विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर (समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया) द्वारा जारी किया गया है। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलम यादव अपने कर्मठ प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही, उनसे पार्टी के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष (बलिया), जनपद बलिया के पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को सूचनार्थ भेजी गई है। सलम यादव के नए सचिव बनने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।