Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया।
बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डीपी सिंह ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 09 मार्च 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त अधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 09 मार्च 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments