Friday, July 24, 2026
HomeNewsbeatबाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने...

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों की समस्याओं को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गांव में तत्काल सरकारी नाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि बाढ़ के कारण भदिला अव्वल गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट गया है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और बीमार लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में भी लोगों के लिए गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।
इस दौरान राम सरीख यादव, कोमल यादव, सीमा यादव, गीता, किरन यादव, केशव यादव, संजय सिंह, सुनीता देवी, आरती यादव, अंजनी यादव, आशु यादव, धीरज यादव, प्रिंस यादव, संजय यादव, वीरू यादव, नितेश यादव, भरत, सुधाकर चौरसिया, संजय साहनी, गरजू, तड़पु यादव, राम कृपाल यादव और राहुल यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments