Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा प्रत्यासी डिम्पल यादव की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने बाँटी मिठाई

सपा प्रत्यासी डिम्पल यादव की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने बाँटी मिठाई

सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को सोनूघाट चौराहे पर मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के जीत एवं सपा में प्रसपा का विलय,को लेकर पूर्व प्रदेश महासचिव प्रसपा, अनिल यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे सपा नेताओ ने सोनुघाट स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा का माल्यार्पण कर , जीत व विलय को लेकर खुशियां मनाई।इस अवसर पर सपा नेताओं ने पूर्व प्रदेश महासचिव प्रसपा, अनिल यादव को मिठाई खिलाकर कर व आपस मे गले मिलकर ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार किये।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि यह जीत स्व मुलायम सिंह की जीत है।और सभी कार्यकर्ताओं को नेताजी के सिद्धांतों को आत्मसात करके, समाज मे चलना होगा।
इस दौरान, समाजवादी साथीयो ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
इस कार्यक्रम में विजय प्रताप यादव, गेनालाल यादव, हदय शंकर यादव, मुरली मनोहर जायसवाल , विक्रमा यादव, डी पी यादव, प्रवक्ता उदय प्रताप यादव, वीर बहादुर सिंह, मुनीब अंसारी, कमल देव पासवान, अनिल कुमार यादव पूर्व प्रदेश महासचिव प्रसपा, रामायण यादव (गुड्डू) पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रसपा, ऋषिकेश यादव पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ देवरिया, संगम यादव, दुर्गेश पासवान, अफरोज अली, शिवनरेश प्रसाद,अशोक मद्धेशिया, दिव्यांश श्रीवास्तव, किशुन यादव, संतोष यादव विधानसभा अध्यक्ष, दिलीप मिश्रा, कुंजबिहारी, गोपी यादव, विवेक मद्धेशिया, दीपक यादव, बलिस्टर कुशवाहा, रामभवन प्रजापति, संतोष जायसवाल, धर्मेन्द्र यादव, राजेश यादव एवं सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments