Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास...

महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के रेल मानचित्र पर जल्द ही एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। जिला मुख्यालय से सटे केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास एक बड़ा और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस प्रस्तावित स्टेशन का विकास आधुनिक मानकों और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जिससे न केवल रेल यातायात सुगम होगा बल्कि जिले के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

नई रेल लाइन से जुड़ेगा महराजगंज

प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन प्रस्तावित है। यह रेल परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

तीन पैसेंजर प्लेटफार्म की सुविधा

नई रेल लाइन के तहत केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन आधुनिक पैसेंजर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। स्टेशन के निर्माण के बाद एक साथ कई ट्रेनों का ठहराव और संचालन संभव हो सकेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज में फर्जी अस्पतालों का जाल, अवैध इलाज से मरीजों की जान जोखिम में

मालवाहक प्लेटफार्म से व्यापार को बढ़ावा

स्टेशन परिसर में मालवाहक ट्रेनों के लिए अलग प्लेटफार्म का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। अलग माल प्लेटफार्म बनने से कृषि उपज, खाद्यान्न, उर्वरक, निर्माण सामग्री और औद्योगिक सामानों का परिवहन अधिक सुगम और तेज होगा।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

रेलवे स्टेशन के निर्माण से किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे जिले में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और महराजगंज के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें – 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री आभार यात्रा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments