Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedश्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा पर उच्चस्तरीय मंथन

श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा पर उच्चस्तरीय मंथन

एडीजी से लेकर CRPF व खुफिया एजेंसियों तक की मौजूदगी, भीड़ नियंत्रण और अतिरिक्त सुरक्षा पर चर्चा

अयोध्या।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अहम बैठक में एडीजी जोन, एडीजी सुरक्षा, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के नए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर हर तीन महीने पर स्थायी सुरक्षा समिति की यह बैठक होती है, ताकि परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके।

अधिकारियों ने साफ संकेत दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments