
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोनूघाट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (2499.66 लीटर) बरामद की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोनूघाट में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तिरपाल से ढके ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में सफेद बोरियों में लदी डस्ट के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था।बरामद शराब में 135 पेटी ग्रांड पार्टी वोडका 750 एमएल, 70 पेटी ग्रांड पार्टी वोडका 375 एमएल, 61 पेटी ग्रांड पार्टी वोडका 180 एमएल और 44 पेटी अंकल टाम 750 एमएल शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक संख्या HR37D2790 को भी कब्जे में लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तैय्यब पुत्र असगर निवासी पैना, थाना बरहज और सुशील सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी अहलादपुर मर्करी, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। दोनों देवरिया जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0628/2026, धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरामद ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये तथा शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे तथा पुलिसकर्मी आशीष यादव, जियालाल, राहुल कुमार यादव और अमित मौर्य शामिल रहे।