Saturday, May 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: भलुआ गांव में महीनों से टूटा बिजली का पोल बदला, अनिल...

देवरिया: भलुआ गांव में महीनों से टूटा बिजली का पोल बदला, अनिल यादव के हस्तक्षेप से मिली राहत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के दक्षिणी वार्ड नंबर 51 अंतर्गत ग्राम सभा भलुआ में लंबे समय से टूटा पड़ा बिजली का पोल आखिरकार बदल दिया गया है। इस समस्या के समाधान में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनिल यादव के हस्तक्षेप को अहम माना जा रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह बिजली का पोल कई दिनों से क्षतिग्रस्त था, जिससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित थी, बल्कि किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ था। गांववासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मामले में तब तेजी आई जब अनिल यादव जनसंपर्क के दौरान भलुआ गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या की गंभीरता बताई। उनके प्रयासों से बिना देरी के नया बिजली का पोल लगवाया गया, जिससे गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई।

इस मौके पर अनिल यादव ने कहा,
“मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है। जब तक वार्ड के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, मेरा प्रयास जारी रहेगा।”

बिजली का पोल बदलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अनिल यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जो काम महीनों से लंबित था, उसे उन्होंने कुछ ही समय में पूरा करवा दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र का सियासी माहौल भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने अनिल यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया और आगामी चुनाव में समर्थन का भरोसा जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments