देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का डल्लू (बर्तन) भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक मिश्रा और उसके पिता रामनगीना के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, भटवलिया वार्ड नंबर पांच निवासी सुधाकर पाण्डेय ने 3 नवंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम करीब 5:50 बजे वह एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास से दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहन होटल के पास आपसी विवाद को लेकर आलोक मिश्रा और उसके पिता रामनगीना ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रामनगीना ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि आलोक मिश्रा ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर किसी कठोर वस्तु से लगातार प्रहार किए। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 0777/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 351(2), 352 एवं 61(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में षड्यंत्र की आशंका से जुड़े आरोपों की भी विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोऑपरेटिव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का डल्लू भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आलोक मिश्रा पुत्र रामनगीना मिश्रा तथा रामनगीना पुत्र देवकीनन्दन, निवासी साकेत नगर, थाना कोतवाली, देवरिया शामिल हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक सुशांत प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गुड्डु प्रजापति और कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
