
चौरसिया हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट ड्यूटी की हुई सराहना, माला व अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
अल्हागंज/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ की ओर से बुधवार को थाना अल्हागंज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार एवं उपनिरीक्षक अजय कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र, फूलों की माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के ऐसे अधिकारी, जो पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देते हैं, वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। ऐसे अधिकारियों के प्रयासों से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है।हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई बनी सम्मान की वजहसमारोह में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चौरसिया गांव में हुए विवाहिता हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की विशेष सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि गांव में एक विवाहिता की उसके पति द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। संघ के पदाधिकारियों ने इसे पुलिस की सक्रियता, कुशल नेतृत्व और कानून के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।कांवड़ यात्रा में मुस्तैदी के लिए उपनिरीक्षक को सम्मानवहीं, उपनिरीक्षक अजय कुमार को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने यात्रा के दौरान दिन-रात गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उनकी सक्रियता और समर्पण की संघ के पदाधिकारियों ने सराहना की।अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने कहा कि सम्मान किसी पद या कुर्सी का नहीं, बल्कि उस पद पर रहते हुए किए गए अच्छे कार्यों और समाज के प्रति समर्पण का होता है। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों और प्रतिभाओं को पहचान दिलाना तथा उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य लोगों को भी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। संघ भविष्य में भी समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करता रहेगा।इस अवसर पर दिनेश कुमार शुक्ला, सर्वेश कुमार द्विवेदी, पवन तिवारी गोपाल, आशुतोष अग्निहोत्री, शिवम गुप्ता, सद्दाम शाह, विचित्र वीर सिंह सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
