पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबरजारी
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआं धरमेर से 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेश प्रसाद का पुत्र सुमित शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बैग की चेन बनवाने के लिए भागलपुर बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया।
बालक के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।
पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर
पुलिस के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को बालक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इसके लिए चौकी इंचार्ज भागलपुर – 9140192120
थाना प्रभारी मईल – 9454403229
क्षेत्राधिकारी बरहज – 9454401410
पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी छोटी सूचना को नजरअंदाज न करें, जिससे बालक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।
