
शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )l गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के डभौरा गांव में गुरुवार सुबह खेत पर फसल देखने गए 35 वर्षीय सर्वेश की रामगंगा नदी की डबरी में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
सूचना पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सर्वेश की मौत से पिता उदयराज, पत्नी शांति देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब पांच साल पहले छोटे भाई अशोक की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद सर्वेश अपने भाई के छह बच्चों की भी देखभाल कर रहा था।
