Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्रीय समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मझौली राज में मुंसफी न्यायालय की स्थापना, मझौली राज व नवलपुर के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा का पुल तत्काल चालू कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र व पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की सड़कों पर प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय पर जाकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगो का पत्रक नायब तहसीलदार गोपाल को सौंपा।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि कई वर्षों से सलेमपुर में प्रस्तावित मुंसफी न्यायालय की स्थापना नही हो सकी जिससे लोगों को न्याय के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि मझौली राज व नवलपुर के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा का पुल अब तक नहीं बना है जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर घुम कर यात्रा करनी पड़ रही है, नगर के वार्ड नम्बर एक दलित बस्ती में अब तक विद्युतीकरण व जल निकासी की व्यवस्था नही है उसे पूरा किया जाय ।अगर 21 फरवरी तक पुल चालू नही हुआ तो हम अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सत्यम पाण्डेय ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की जनसमस्याओं से कुछ भी लेना देना नही है।प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष मझौलीराज खुर्शेद अहमद अंसारी, मोहम्मद सादिक खान, दिनेश्वर भारती, शोएब खान,प्रिंस मिश्र, एजाज अहमद,शांतनु निषाद, मेराज खान,मनीष पाण्डेय, अनारकली, विंदु देवी,रमावती देवी,संगीता देवी,माजिद हुसैन, जहांगीर सिद्दिकी, नुरसेद आलम,सुनीता, कुसुम,रामकली,सुमित्रा देवी, ओमप्रकाश भारती,अफरोज, बुलेट,राजेंद्र तिवारी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments