Tuesday, May 12, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे...

प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर विकासोत्सव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में ” विकास उत्सव ” का आयोजन किया गया। यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम “उत्तर प्रदेश-देश का ग्रोथ इंजन” थीम पर आधारित है।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विगत 08 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा, विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति/प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments