नयी दिल्ली एजेंसी।भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। सूत्रों का दावा है कि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब राहुल गांधी ने वरुण गांधी को लेकर अपनी बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हमारी विचारधारा और वरुण गांधी की विचारधारा अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से हैं और वह अगर यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हम दोनों की विचारधारा बिल्कुल अलग है। अपने बयान में राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि मैं आरएसएस के दफ्तर नहीं जा सकता। वरुण में भाजपा की विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता। अपने बयान के जरिए राहुल गांधी ने साफ तौर पर आरएसएस पर निशाना साधा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने होशियारपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को आर एस एस और भाजपा कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है। राहुल गांधी ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमने ये यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी सफल बताया।आगे उन्होंने कहाँ मैं भाजपा के विचारधारा को न मानता हूँ न आगे ही सहमत हूँ।

You missed

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​ बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम नेहता (सिवान कलां), जनपद बलिया निवासी स्वर्गीय सुब्बा यादव के पुत्र सलम यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया का विधानसभा सचिव नामित किया गया है।इस मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और डॉ. राजपाल कश्यप (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) की सहमति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बलिया के जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर की संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र संजय चौहान (उर्फ टमाटर), ग्राम प्रधान एवं विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर (समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया) द्वारा जारी किया गया है। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलम यादव अपने कर्मठ प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही, उनसे पार्टी के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष (बलिया), जनपद बलिया के पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को सूचनार्थ भेजी गई है। सलम यादव के नए सचिव बनने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।