Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकान्हा गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

कान्हा गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को नगरपालिका स्थित कान्हा गौशाला में विधि विधान के साथ गोवर्धन पूजा किया गया।
बताते चलें कि शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने समूह की सखियों के साथ गोवर्धन पूजा विधि विधान के साथ किया गया। समूह की बहनों ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत सहित तमाम आकृतियों को बनाकर उसे फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर श्वेता जायसवाल ने कहा कि, हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बड़ा ही महत्व है, यह पूजा बहने भाइयों के लिए श्रद्धा के साथ करती है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह शुभ दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गौ माता का पूजा अर्चना कर, गुड़ व चना खिलाकर के समूह की सभी बहनों के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा करके लोक मंगल की कामना कि।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments