Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां, धड़ल्ले से चल रहे...

जिलाधिकारी के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां, धड़ल्ले से चल रहे स्ट्रा रीपर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला अधिकारी के 20 अप्रैल तक भूसा न बनाने के आदेश के बाद भी धड़ल्ले से चलाये जा रहे स्ट्रा रीपर।दरअसल खड़ी गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने 20 अप्रैल तक स्ट्रा रीपर चलाने पर रोक लगा दी थी और स्पष्ट आदेश दिया था कि स्ट्रा रिपर से भूसा बनाने पर संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीट सिपाही, पंचायत सचिव तथा हल्का लेखपाल आदि जिम्मेदार होंगे लेकिन सरकारी फरमान को नजरअंदाज करते हुए स्ट्रा रीपर संचालक धड़ल्ले से भूसा बना रहे हैं।जिससे आगजनी की घटनाये घटित होने की प्रबल संभावना बन रही है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा के आदेश में भूसा बनाने पर रोक लगा दी गयी थी तो किसके आदेश पर ये रीपर संचालक भूसा बना रहे हैं ।सूत्र बता रहे है कि वृहस्पतिवार को पतरेंगवां,सुकऊ टोला हरिहरपुर गोबरहिंयां, कंचनपुर,मोहनापुर आदि सिवानों में स्ट्रा रीपर धड़ल्ले से बिना रोक टोक के भूसा बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments