Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिल एक दूजे...

अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज, गले मिल एक दूजे को दी दिली मुबारकबाद

ईदगाह पहुंच खुशी जताते व नमाज अता करते इस्लामिक धर्मावलंबी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली, , शिकारपुर, परिक्षेत्र में गुरुवार को इस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार ईद उल फितर रमजान खत्म होने की खुशी में शांतिपूर्वक धूम-धाम से मनाया गया। एक महीने की कठिन रोजा रखने के बाद लोग ईद के त्योहार के पांच सिद्धांतों का पालन करते हुए सर्वप्रथम नेक ईमान से गरीबों को दान व जकात दिए तत्पश्चात ईदगाह पहुंच अकीदत के साथ ईद की नमाज अता की और हज यात्रा करने की कसम खाई । एक-दूसरे के गले मिले और दिली मुबारकबाद दी और कुरान के लिए अल्लाह का आभार व्यक्त किया। घर पहुंच दिन के उजाले में मीठे स्वादिष्ट व्यंजन,पकवान ,खीर , सेवइयां और मिठाइयां खाए और खिलाए तथा खुशियां मनाए।इसके पूर्व बीते बुधवार को शव्वाल का चांद नजर आते ही रोजेदारों का दिल खुशी से भर उठा था।अल्लाह की इबादत पूरी होने की खुशी में इस्लाम धर्म के अनुयायी जश्ने ईद उल फितर हेतु तैयारी व खरीदारी में देर शाम तक जुटे हुए थे।क्षेत्र के धर्मपुर, भिटौली, सिसवा मुंशी से बिशनपुर खुर्द, डेरवा, गंगराई, भिसवा, ईमिलिया, कृतपिपरा, पकड़ी खुर्द,पिपरा बाबू,सिसवा बाबू, रमपुरवा,करमहा,रामपुर महुअवा,हड़तोड़हिया ,गोपाला आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों पर पुलिस व प्रशासन के लोग मुस्तैदी से तैनात रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments