Friday, April 24, 2026

राम आएंगे

खत्म हुआ वनवास आज
अब राम हमारे आएंगे
राजतिलक अब फिर से होगा
हम सब खुशी मनाएंगे..।।

सूनी पड़ी अयोध्या फिर से
आज पुनः खुशियों से झूमी
फिर से आज दिवाली होगी
हम सब दीप जलाएंगे..।।

राजाराम हमारे होंगे
राजमहल फिर से चमकेगा
प्रजा सभी हैं नयन बिछाए
हम सब फिर मुस्काएंगे..।।

खुशियों के आंसू आंखों में
सावन बनकर बरस रहे हैं
बेघर राम का घर फिर होगा
हम सब भवन बनाएंगे..।।

खत्म हुआ वनवास आज
अब राम हमारे आएंगे
राजतिलक अब फिर से होगा
हम सब खुशी मनाएंगे..।।
हम सब खुशी मनाएंगे..।।

•विजय कनौजिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments