महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सफल वही होगा जिसे पूरा यकीन है कि वह सफल होगा वह जीतेगा जेनिंस ब्रायन के इस वाक्य को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज की एम ए संस्कृत की छात्रा नीलम गुप्ता ने सिद्ध किया है। नीलम को शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 656/ 1000 अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया l
महराजगंज के ग्राम परासखाड़ टोला झुगवा निवासी स्वर्गीय गोपाल गुप्ता की पुत्री प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रही है। नीलम शादीशुदा है इसके बावजूद उसने पढ़ाई के क्षेत्र में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक मिसाल स्थापित किया है। इस मेधावी छात्र को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव ,मुख्य नियंता डॉ बिपिन यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दिया है और उसके सफलतम जीवन की कामना किया है।

You missed