Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनौली बार्डर से अवैध माल ले जा रहे पिकअप गाड़ी सहित एक...

सोनौली बार्डर से अवैध माल ले जा रहे पिकअप गाड़ी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।थाना सोनौली के थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा शुक्रवार को भारत नेपाल बार्डर स्थित बरगदही उर्फ कैथवलिया टोला सनगडीह से एक अदद पिकअप वाहन पर लदा माल व अभियुक्त अरशद पुत्र अहमद निवासी पोखर भिण्डा उर्फ बनरहवा थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र 20 वर्ष को बरामद / हिरासत पुलिस ने लिया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/2023 धारा 111 कस्टम अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय नौतनवा रवाना किया गया । बरामद करने वाले पुलिस टीम उ0नि0 गंगाराम यादव,हे0का0 सत्यनारायण, का0 सुरेश सिंह ,का0 मनीष गौड़ आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments