Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 328 युगल दाम्पत्य सूत्र में बँधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 328 युगल दाम्पत्य सूत्र में बँधे

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में 328 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज से सकुशल दो पालियों में सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रथम पाली में 182 एवं द्वितीय पाली में 146 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।
सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार सहित सभी अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।जिलाधिकारी ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।
जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कराने हेतु बनाई गयी चाक-चौबन्द व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य अधिकारी संत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
को महेन्द्र कुमार एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments