देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।अभियान के तहत प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सामुदायिक सहभागिता के तहत छोटे-मोटे विवादों का मौके पर निस्तारण किया तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को सशक्त किया।चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
इसे भी पढ़ें –सभी देशों को आत्महत्या रोकथाम को अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाना समय की माँग
पुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया गया।पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की जनसामान्य ने सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।जनपदीय पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान जनपद के कुल 22 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 385 व्यक्तियों एवं 182 वाहनों की जांच की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा और आमजन का विश्वास बना रहे।
