देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले में “पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान” को धार देने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि 28 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाला यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर शुद्धिकरण का एक बड़ा अभियान होगा।
कार्यकर्ताओं को मिला ‘पंच बूथ’ का जिम्मा
बैठक में बनी रणनीति के तहत सलोवा कार्यकर्ताओं को ‘पाँच-पाँच बूथ’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कार्यकर्ता न केवल मतदाता सूची को दुरुस्त करेंगे, बल्कि जमीन पर जाकर समाजवादी विचारधारा और पीडीए के संकल्प को युवाओं तक पहुँचाएंगे।
ये भी पढ़ें – भारत-EU ट्रेड डील पर अमेरिका का हमला, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने यूरोप को घेरा
संगठन ने इस बार तकनीकी और जमीनी दोनों स्तरों पर काम करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है जिसमे एस.आई.आर. (SIR) के तहत सी-कैटेगरी और नो-मैपिंग की गहन जांच। मृतक और डबल मतदाताओं के नाम कटवाने की प्रक्रिया पर विशेष नजर। अब्सेंट और शिफ्टेड मतदाताओं की सघन जांच ताकि वोट का अधिकार सुरक्षित रहे।साथ ही बूथों पर कैंप लगाकर फॉर्म 6, 7 और 8 भरवाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र युवा मताधिकार से वंचित न रहे।
हमारा लक्ष्य हर बूथ पर पारदर्शिता और मजबूती लाना है। विधानसभा से लेकर ब्लॉक और नगर अध्यक्षों तक, हर पदाधिकारी को जवाबदेही सौंपी गई है। सलोवा का एक-एक सिपाही नौजवानों को जागरूक करने के लिए मैदान में उतर चुका है।
— दिव्यांश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष (समाजवादी लोहिया वाहिनी)
