Saturday, January 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, एक घायल

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, एक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मेंहदावल थानान्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना कैंपियरगंज-मेहदावल रोड पर कौवाठोर गांव के पास हुई। ट्रक नंबर यूपी61 टी 8030 ने लापरवाही से मोटरसाइकिल नंबर यूपी58 एबी 6326 को टक्कर मार दी। जिससे गगनईबाबू गांव निवासी 25 वर्षीय मनोहर पुत्र गंगाराम निषाद के साथ बाइक से जा रहीं 60 वर्षीय मोहरी देवी पत्नी मल्हर निषाद की मौके पर ही मौत हो गईl जबकि मनोहर को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक की टीम ने घायल मनोहर को मेंहदावल के सीएचसी में भर्ती कराया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कोई की तहरीर नहीं मिली हैl तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments