महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार ने किसानों को समय से खाद,बीज,धान ,व गेहूं विक्रय के लिए सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केन्द्र बनाया गया है। सरकार की मानें तो 01 मार्च से किसानों के गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र पर व्यवस्था बनाया गया है। लेकिन आज तक क्रय केन्द्र पर सिर्फ बोरा ही दिखाई दे रहा है, जो क्रय केंद्र पर शोपीस बना हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार किसानों को आसानी से खाद बीज समय से उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत बागापार चौराहे पर साधन सहकारी समिति बनाया है।उक्त समिति पर किसानों के गेहूं खरीद के लिए क्रय केन्द्र बनाया गया है। 01 मार्च से खरीदारी होना तय था। क्रय केंद्र पर दो दिनों पूर्व बोरा तो उपलब्ध हो गया। कागजों में गेंहू खरीद जारी है। लेकिन समिति के सचिव की निष्क्रियता के चलते जमीनी हकीकत तो यह है कि धरातल पर कुछ नही है।और क्रय केन्द्र पर पड़ा बोरा शोपीस बना हुआ है। इस सम्बंध में विभागीय सम्बन्धित अधिकारी उक्त गोदाम के सचिव पर मेहरबान होकर पीठ थपथपाने का कार्य कागजों में कर रहे है। इस खबर को जब हमारी टीम प्रमुखता से प्रकाशित किया तो कोऑपरेटिव एआर सुनील कुमार गुप्ता ने एडीओ को मौके पर भेज कर जांच कराया। एडीओ ने जमीनी हकीकत को उच्चाधिकारियों से छिपा कर यह कह दिया गया कि कुछ खरीदारी हुआ है। प्रभारी ने आनन फानन में सोमवार की शाम को लगभग 06 से 07 बोरा गेहूं क्रय केन्द्र पर रखवा दिया है। सरकार द्वारा दिया गया लक्ष्य 4000 कुन्तल कब पूरा होगा। यह आसान नही है। इस कृत्य से क्रय केन्द्र के प्रभारी की निष्क्रियता साफ तौर पर झलक रही है। जिसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। केवल कागजों में खरीदारी हो रही है। वह भी केवल समिति पर तैनात चौकीदार का बाकी किसान कहा पलायन कर लिए। जिसका कोई आता पता नही चल रहा है।
आखिर कहां गया किसानों का गेहूं, सिर्फ बोरों के बंडल से गेहूं क्रय केंद्र को बना दिया शोपीस

More Stories
चचेरी बहन की बरात आने के दिन ही भाई की उठी अर्थी
जिला पोषण , कन्वर्जेंस समिति व स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न
नही बना ध्वस्त परिषदीय विद्यालय