Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवृंदा शुक्ला बहराइच की नई पुलिस अधीक्षक

वृंदा शुक्ला बहराइच की नई पुलिस अधीक्षक

प्रशांत वर्मा लखनऊ में रेलवे पुलिस के एसपी बनाए गए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले का प्रभाव बहराइच में भी दिखाई दिया,यहां तैनात पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को रेलवे पुलिस का एसएसपी बनाकर लखनऊ भेजा गया है।जबकि वृंदा शुक्ला को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है,वृंदा शुक्ला के बहराइच का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने का समाचार आते ही सोशल मीडिया पर उनसे सम्बन्धित समाचार सुर्खियों में रहे। बताया जाता है कि वृंदा शुक्ला चित्रकूट में एसपी रह चुकी हैं, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा लगभग 1 वर्ष पूर्व इस जनपद में आए थे। उनके आने के बाद जिले में अपराध का ग्राफ काम हुआ था, अब नई पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है सीमावर्ती जनपद होने के कारण यहां मानव तस्करी तथा सीमा पार से होने वाली विभिन्न सामानों की तस्करी पर अंकुश लगाना चुनौती पूर्ण कार्य है। जनपद का एक बड़ा हिस्सा वनों से आच्छादित होने के कारण यहां वन माफियाओं की गतिविधियां भी जारी रहती हैं इन पर अंकुश लगाने का दायित्व नई पुलिस अधीक्षक पर रहेगा अब देखना यह है कि वह अपने इस दायित्व को किस प्रकार निभाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments