Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईट भट्ठे की दीवाल गिरने से दो मजदूर की मौत, तीन घायल

ईट भट्ठे की दीवाल गिरने से दो मजदूर की मौत, तीन घायल

रामपुर कारखाना/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को थाना क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्राम सभा बभनौली स्थित एम. एम. टी. ईट भट्ठा पर 10 बजे दिन के लगभग, मजदूरो द्वारा चिमनी से ईट निकालते समय दिवाल गिरने से हरिनाथ केवट (उम्र 43 वर्ष ) पुत्र धनिराम निवासी ग्राम भिलवनी थाना पचफेड़ी जिला बिलासपुर (छत्तिसगढ़), छोटू उम्र (25 वर्ष) पुत्र मोहित ग्राम व थाना लवन जिला रायपुर (छतिसगढ़), सीमा (उम्र 23 वर्ष) पत्नी छोटू ग्राम व थाना लवन जिला रायपुर (छतिसगढ़),सरोजनी उम्र 35 वर्ष पत्नी बलदेव निवासिनी ग्राम भिलवनी थाना पचफेड़ी जिला बिलासपुर (छत्तिसगढ़),जमुतरी देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी महाबीर निवासी बभनौली जिला बिलासपुर (छत्तिसगढ़), घायल हो गये । जिनको स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल जिला अस्पताल देवरिया लाया गया, जहाॅ पर ईलाज के दौरान हरिनाथ केवट (उम्र 43 वर्ष) छोटू (उम्र 25 वर्ष)की मृत्यु हो गयी, जबकि तीन लोगो का ईलाज जारी है। सूत्रों की माने तो यह ईट भट्ठा भाजपा नेता द्वारा संचालित किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments