Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोती बीए के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मोती बीए के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रश्के गुहर के शायर तुमको सलाम मेरा- मोहम्मद मुस्तफा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर स्थित निवास स्थान पर बुधवार को भोजपुरी के सम्राट,उच्च कोटि के कवि मोती बीए की मनाई गई पुण्यतिथि, जिसमें मुख्य अतिथि मोहम्मद मुस्तफा रहे, और कार्यक्रम अध्यक्षता रामविलास प्रजापति ने की, जबकि अन्य अतिथियों में अशोक सोनकर, अरविंद त्रिपाठी, रामेश्वर प्रसाद यादव, डॉ संकर्षण मिश्र आदि गणमान्य लोग शामिल रहे। मुस्तफा ने मोती बीए के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा को प्रारंभ किया । उसके बाद सभी अतिथियों ने बारी बारी से माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की। मुस्तफा ने कहा, रश्के गुहर के शायर तुम को सलाम मेरा, दर्दे गुहर के शायर तुम को सलाम मेरा।
डॉक्टर संकर्षण ने कविता सुनाई “संकट की घड़ी” और अरविंद त्रिपाठी ने उनके साक्षात्कार का विवरण प्रस्तुत किया। रामविलास प्रजापति ने अपने जीवन की उपलब्धियों में उनके समाचारों के महत्व को बताया। इस अवसर पर भालचंद उपाध्याय और सुशील उपाध्याय ने मोती बीए की कविता का पाठ किया। दीनानाथ यादव ने मोती बीए के नाम के आलोक का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन अन्जनी उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में अशोक सोनकर, वाहिद अली, रिंकू सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार मिश्र, रिंकू कसेरा, जगदीश जयसवाल, रामेश्वर प्रसाद यादव, सुशील कुमार उपाध्याय, जीतेंद्र भारत, राकेश श्रीवास्तव, डॉ विश्वनाथ मिश्रा, मंगलमणि त्रिपाठी, फैजान अंसारी, जीशान अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments