
श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं-प्रेमचन्द भूषण महाराज
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील क्षेत्र स्थित बाबा महेंद्रा नाथ की पावन धरा पर गुरुवार देर शाम से नव दिवसीय प्रभु श्रीराम कथा आरम्भ हुआ।बताते चले कि बाबा महेंद्रा नाथ की पावन भूमि पर गुरुवार देर शाम बाबा महेंद्रा नाथ सेवा समिति के भक्त चंदन गोस्वामी द्वारा 2 नवम्बर गुरुवार से नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया।भगवान श्रीराम कथा का शुभारंभ प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज के द्वारा किया गया, कथा का श्रवण करने सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।इस दौरान प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज द्वारा श्रीराम कथा सुन्दर वर्णन किया गया जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण करने से मानव के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, अतः मोह माया का त्याग कर सभी भक्तों को भगवान में लीन हो जाना चाहिए,क्योकि इस भौतिक युग मे भक्त अपने भगवान से दूर होता जा रहा है। कथा का रसपान करने से मानव शरीर से सारे विकार नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर भगवान के मनमोहक कथा का रसपान किये।जानकारी के अनुसार प्रमुख कथा वाचक प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज का निवास बाबू बिजेश्वरी सिंह के रामायण निवास पर हुआ। प्रेम भूषण महाराज के आगमन पर बाबू बिजेश्वरी सिंह , अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, सन्तोष दीक्षित, पंडित विनय मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, सत्यम मिश्रा, रमेश यादव व अनमोल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों व फूल माला, शंख ध्वनि के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कथा स्थल पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन चौधरी, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह,उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव,हेड कॉन्स्टेबल अवधेश चौधरी, महिला कांस्टेबल कविता, गायत्री मिश्रा, रागनी मौर्या, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
