
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
किशोरावस्था से ही संघ से जुड़े रहे संजय मिश्र को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा बलिया जिलाध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इनके नाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि संजय भाजयुमो जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा के जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे पार्टी के साथ संघ की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम की घोषणा भाजपा के जिला कार्यालय पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने की।
More Stories
बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 237 परीक्षार्थी शामिल, केंद्रों पर रही सख्त निगरानी
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का भावात्मक संदेश,भोलेनाथ की शरण में गई थी, इनके दर्शन रास्ते मे…
सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक की लहर