Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय एकता मंच ने बैठक कर किया कार्यकारिणी विस्तार, पदाधिकारी मनोनीत

राष्ट्रीय एकता मंच ने बैठक कर किया कार्यकारिणी विस्तार, पदाधिकारी मनोनीत

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर बैठक कर पदाधिकारियों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक में राजनाथ गोंड को तहसील अध्यक्ष, राम अशीष यादव उपाध्यक्ष, अमरेंद्र कुशवाहा सचिव व मोहम्मद आशिक को मंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं सलेमपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना राजभर, भरत राजभर उपाध्यक्ष व रामानंद सचिव चुना गया। इसी क्रम में नरसिंह चौहान को भटनी ब्लॉक का अध्यक्ष, सचिव हेतु देवेंद्र भारती को चयनित किया गया तथा भलुअनी के लिए सुनील भारती अध्यक्ष, गजेंद्र यादव उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुमार यादव, उपेंद्र शर्मा, राम असावा मद्धेशिया मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments