Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपयागपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा राम विवाह उत्सव

पयागपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा राम विवाह उत्सव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर नगर पंचायत के बस स्टॉप पर आयोजित राम विवाह उत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण की जीवंत प्रस्तुति के साथ यह आयोजन अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण तैयार कर रहा है। राम विवाह उत्सव के चौथे दिन धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। व्यास श्रीदेवेंद्र शर्मा जी ने जैसे ही चौपाई –
“गुरहि प्रनामु मनही मन किन्हा,
अति लाघव उठाई धनु लिन्हा।
तेहि छन राम मध्य धनु तोरा,
भरे भुवन धुनि घोर कठोरा।”
पढ़ी, भगवान श्री राम ने धनुष उठाया। जैसे ही धनुष टूटा, आकाश में जोरदार बिजली चमक उठी और पूरे राजमहल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दृश्य ने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। सहेलियों ने मंगल गीत गाकर वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। इसके बाद माता सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी, जिससे वहां उपस्थित भक्तों ने तालियों और जयकारों के साथ उत्सव को और रंगीन बना दिया। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के संवाद की आकर्षक प्रस्तुति हुई, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रबंधक संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रीतम शर्मा, रवि शर्मा, सज्जन श्रीवास्तव और पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।राम विवाह उत्सव ने न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप भी ले लिया है। भक्तों का उत्साह और सहभागिता यह साबित करता है कि यह आयोजन उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभूति बन गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments