इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश की पहचान को नई ऊंचाई दी
लेखक: अभिषेक कुमार
13 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास, सिनेमा, साहित्य और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली कई महान हस्तियों के जन्मदिन के रूप में याद किया जाता है।
इस दिन जन्मे व्यक्तित्वों में फिल्मी पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्रियों से लेकर साहित्य को नई दिशा देने वाले कवियों, समाजसेवियों और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं तक के नाम शामिल हैं।
सिनेमा जगत की चमकती हस्तियां
जूही चावला (1968)
हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल जूही चावला ने अपनी चुलबुली अदाकारी, खूबसूरत मुस्कान और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘डर’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई सम्मान उनके नाम हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि (1967)
