July 12, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

लोक प्रिय पुलिस अधीक्षक ने किया गया मुखा देवी वाटिका लोकार्पण

इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह वार्षिक पत्रिका का भी हुआ विमोचन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग तापमान बढ़ रहा है जिससे समस्त जीवधारी/प्राणी का जीवन खतरे में हैं। जिससे इस हेतु वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का परम पुनीत कर्तव्य है।
वर्तमान समय में यह जो चुनौती समस्त जीवधारी के सामने खड़ी है। इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निजात पाने हेतु पर्यावरण चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़संकल्पित हो कर कार्य करने की परम आवश्यकता है।
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर ने रविवार 15 जून 025 को भाटपार रानी कस्बा स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर में मुखा देवी वाटिका लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं। आगे आगाह करते हुए बोले विलासिता से युक्त यंत्रों के अत्यधिक प्रयोग से पृथ्वी का तापमान बढ़ा रहा है, जिसके कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं।समुद्र तटीय शहरों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। साथ ही समारोह में उपस्थित जनों को पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की शपथ भी दिलाई।वहीं इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने बताया ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम चक्र भी बिगड़ा है।
देश ही नहीं, पूरी दुनिया में इसका असर स्पष्ट दिखने लगा है। गर्मियों के दौरान भारत में चलने वाली गर्म हवाएं या लू की लपटों की न सिर्फ तीव्रता बढ़ी है, बल्कि यह लू जानलेवा हुई है। इस दिशा में यह वाटिका एक सार्थक प्रयास है। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार राय ने पर्यावरण की चुनौतियां एवं इसके निदान के उपायों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया मौसम की मार से सभी लोग परेशान हैं ऐसे में पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है।प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने औषधीय गुणों से भरपूर पौधों के लगाए जाना पर जोड़ दिया । संस्थान के संरक्षक कामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर संस्थान परिवार के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए।
पुलिस अधीक्षक ने परिसर स्थित केन्द्रीय ग्रन्थालय ” तक्षशिला ग्रन्थागार” के सामने स्मृति शेष मुखा देवी वाटिका लोकार्पण किए। उनके द्वारा प्रज्ञा प्रवाह वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस क्रम में डॉ. राजबली पाण्डेय पुरातत्व एवं कला संग्रहालय का अवलोकन किया गया।तक्षशिला ई- लाइब्रेरी,रोजगार पटल,समाचार पटल, तक्षशिला हाल एवं ग्रंथालय की भ्रमण के दौरान गदगद दिखे। मुख्य अतिथि लोकार्पण समारोह में भाजपा नेत्री श्रीमती अनीता सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मानवीर सिंह, भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य छत्रसाल सिंह, उत्कर्ष नारायण राय, पूर्व प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद डॉक्टर केके मिश्रा,शिवप्रसाद, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेशधर द्विवेदी, प्रवीण शाही आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।