
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मुंबई के परेल भोईवाड़ा स्थित राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महात्मा गांधी सभागृह में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की भव्य सभा संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार का जन्मदिन भी मनाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए गोविंद भाई परमार ने पिछले ३८ वर्षों से लंबित सफाई कामगारों की सभी समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सफाई कर्मचारियों के कई मुद्दों को मंच पर उपस्थित सभी नेताओं के समक्ष रखा।
परमार ने बताया कि सफाई कामगारों के ऊपर जबरदस्ती थोपे गए जातीय प्रमाणपत्र को हटाया जाना चाहिए। इसे सरकार द्वारा जारी किए गए २००४ के परिपत्रक के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार की लाड पागे समिति की सिफारिश के अनुसार वर्ष २०२४ में जारी किए गए परिपत्रक में हुई त्रुटियों मे सुधार कर उसे मुम्बई समेत पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के १९९५ के आदेश के अनुसार पूरे भारत के सफाई कार्यों में ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए।समारोह को विधायक और पूर्व मंत्री सचिन अहीर ,विधायक सुनील शिंदे एवं पूर्व महापौर किशोरी ताई पेडणेकर ने संबोधित किया। सूत्र संचालन विजय कदम ने किया।समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रताप निदाने, राजेंद्र राय शर्मा, सतीश कंडेरा, घनश्याम डकाह, ऋषिकेश गौर, प्रेमजी पटेल, सुरेश बागड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोशल मीडिया प्रमुख नवीन मकवाना , बिक्की बघेल, एस लीना डिसूजा सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रमुख भूमिका निभाई।
More Stories
प्राथमिक शाला लालमाटी में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव
राइज इंटर कालेज के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में विखेरा जलवा
विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं माँ सरस्वती- तहसीलदार