Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट परिसर में सास-बहू द्वारा डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

कलेक्ट्रेट परिसर में सास-बहू द्वारा डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट परिसर में उस हड़कंप मच गया जब मंगलवार की दोपहर बाद जनता दर्शन में शिकायत लेकर पहुंची सास-बहू ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने खुद के ऊपर डीजल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की। जिन्हे मौके पर उपस्थित पुलिस और एलआईयू की टीम ने काफी प्रयास कर दोनों को बचाया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गांव महुई की रहने वाली सुमन यादव पत्नी स्वर्गीय धर्मेंद्र यादव अपने सास के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। सुमन के पति की हत्या कुछ दिन पूर्व भूमि विवाद में पट्टीदारों ने कर दिया था। मामले में आरोपी जेल में हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने आरोपियों के भूमि की पैमाईश किया तो उनका मकान गड़ही और बंजर की भूमि अगला पर होना पाया गया। पैमाईश के एक महीने बाद भी कार्रवही न होने से पीड़ित सुमन ने यह कदम उठाया।
इस सम्बन्ध में पीड़िता सुमन ने कहा कि उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन का चक्कर लगाकर वह थक चुकी है। ऐसे में यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा।
सास–बहू के आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments