Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत न्यायिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने आगामी 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत किया। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा तथा संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिला जज ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 09 दिसम्बर 2023 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
बैठक में जिला जज ने समस्त अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए। बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments