Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को बंद रहेंगी मदिरा...

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दिनांक 22 जनवरी 2024 को जिले की सभी मदिरा की दुकाने बन्द रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश जिला मजिस्ट्रेट संत कबीर नगर ने संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये 22 जनवरी 2024 को जनपद की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा बीयर, माडल शाप, भांग एवं ताड़ी की फुटकर दुकानें एवं समस्त थोक अनुज्ञापनों को पूर्ण रूप से बन्द रखने का आदेश दिया है। उक्त बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments