Sunday, April 26, 2026
Homeआजमगढ़आइडियल पत्रकार संगठन जिला सचिव का जोरदार स्वागत

आइडियल पत्रकार संगठन जिला सचिव का जोरदार स्वागत

दीदारगंज/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी ग्राम निवासी युवा पत्रकार विजय यादव जिला सचिव आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ का चैत्र राम नवमी के पावन पर्व पर हड़वां गांव में एक कार्यक्रम के तहत,
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने स्वागत से गद-गद जिला सचिव आइडियल पत्रकार संगठन विजय यादव नें कहा कि आप सम्मानित जन नें जो मेरा सम्मान किया है उसका मैं चिर ऋणी रहूंगा तथा जनता जनार्दन की समस्याओं को समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाने तथा उसके समाधान हेतु दिल से काम करता रहूगां। इस अवसर पर बाबा विजय, भीम यादव, बृजेश प्रजापति, उदय भान ,द्वारिका प्रसाद, प्रमोद राजभर, शंकर राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments