बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
महिला कौन है… कहां की है… अस्पताल कैसे पहुंची…? इसकी पड़ताल में गड़वार पुलिस जुटी है, लेकिन अब तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गड़वार थाने के उप निरीक्षक दरोगा कमलेश पाठक ने बताया कि 29 सितम्बर 2022 को सीएचसी चिलकहर पर उक्त महिला को किसी ने भर्ती करा दिया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत 02 अक्टूबर को हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पीला-क्रीम शूट पहनी महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। गले में काला धागा पहनी महिला का शव जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.