Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजे बाजे के साथ हुई विदेशी दंपति की विदाई

गाजे बाजे के साथ हुई विदेशी दंपति की विदाई

भारत यात्रा पर आए मलेशियाई के नागरिक की हुई विदाई

मगहरा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। करीब तीन महीने पूर्व भारत यात्रा पर आए मलेशियाई दंपति की शुक्रवार को गाजे बाजे और फूल मालाओं से जब नरंगा गांव से विदाई हुई तो यहां से मिले प्यार और सम्मान को याद कर पति पत्नी फफक पड़े। मलेशिया से भारत भ्रमण पर नारायणन गोपालन और उनकी पत्नी वेल्लामन एन सुब्रमण्यम करीब तीन माह पूर्व नरंगा गांव में निक्कू गुप्ता के घर आए थे। यही रहकर वे भारत में तीर्थ स्थलों और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किए। अयोध्या, काशी, मथुरा, जगन्नाथ पूरी, आगरा, दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न स्थलों पर गए और वहां की संस्कृति से परिचित हुए। यहां की दुर्गा पूजा, दीपावली, छठपूजा सहित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में गांव में जाते थे। शुक्रवार को जब उन्हें पुनः मलेशिया जाना हुआ तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। महिलाओं और पुरुषों ने माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर विदा किया। इस स्वागत से अभिभूत होकर दोनों दंपति लोगों से लिपट कर फफक फफक कर रोने लगे जैसे वे अपने घर को छोड़कर कही जा रहे हो। उन्होंने बताया कि भारत और भारत के लोगों जैसे विश्व में कही दूसरा देश नहीं है। यहां जो प्यार और सम्मान मिला उसे आजीवन नहीं भूलेंगे। उन्होंने बताया कि तीन महीने कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। वहीं ग्रामीण रवि गुप्ता, चंद्रभान विश्वकर्मा, रामायण चौबे, वकील गौड़ आदि ने बताया कि भले ही भाषा में अंतर था परंतु तीन महीने से ऐसे घुल मिल गए थे कि लगता था परिवार के सदस्य हो। हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करना सबके जेहन में रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments