Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेछुट्टा गौ पशुओं से किसान परेशान

छुट्टा गौ पशुओं से किसान परेशान

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर-विकासखंड क्षेत्र के किसान छुट्टा गो वंशीय पशुओं से परेशान है। सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी, प्रशासनिक अधिकारी सरकार तक बात नहीं पहुंचा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर मंगलवार को खेतिहर मजदूर किसान संगठन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के नेतृत्व में, दर्जनों गांव के किसानों ने हजारों की संख्या में आवारा छुट्टा गो वंशीय पशुओ को अपने अपने गांव से लाकर ब्लॉक मुख्यालय में छोड़ दिया।जिससे कस्बे में अफरा तफरी का माहौल हो गया।काफी देर तक ब्लॉक मुख्यालय पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न आने पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों किसान थाने पहुंचे।थाना प्रभारी विकास कुमार से वार्ता की।बार-बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारी सरकार तक बात नहीं पहुंचा रहे हैं।छुट्टा पशुओं से सभी परेशान हैं। फिर सभी किसान ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। हजारों की संख्या में आवारा पशुओं के आने से ब्लॉक मुख्यालय में कम जगह होने के कारण सभी रामलीला मैदान पर पहुंचे।जमकर नारेबाजी की।शाम के 4 बजे के बाद पहुंची एसडीएम राशि कृष्णा,नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार आदि नें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान,से वार्ता की। एसडीएम द्वारा मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचा कर समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बातचीत का समय देने के, आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ और धीरे-धीरे गायों को छोड़ दिया गया।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उन्होंने सिर्फ पांच गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय पर छुट्टा पशुओं को लाने के लिए कहा था।लेकिन ब्लॉक मुख्यालय पर दर्जनों गांव के लोग हजारों की संख्या में छुट्टा पशुओं को बुरी तरह पीटते हुए ब्लॉक मुख्यालय लाए और छोड़ दिया।गाय या सांड़ ब्लॉक मुख्यालय से बाहर निकलनें की कोशिश करता तो ग्रामीणों उन पर जमकर लाठी बरसाते।छुट्टा गोवंशीय पशुओं का कोई ठोस समाधान न निकलने से कस्बे वासी भी परेशान दिखे।हजारों की संख्या में कस्बे में आवारा पशुओं के जाने से, उन्हें अपनी फसल की चिंता सता रही है। देर शाम तक पशुओं के निकलने का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments