Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश05 फरवरी को मेडिकल कालेज का भ्रमण करेंगे शिक्षाविद्

05 फरवरी को मेडिकल कालेज का भ्रमण करेंगे शिक्षाविद्

अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर करने के प्रयासों की देंगे जानकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को वन ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से 10 से 12 फरवरी, 2023 तक लखनऊ में आयोजित होने वाले यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 से पूर्व प्रदेश के प्रमुख चिन्हित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समस्त संकायों के छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृहद पूंजी निवेश आकर्षित किये जाने की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु चयनित वरिष्ठ अधिकारियों/शिक्षाविदों द्वारा शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि 05 फरवरी 2023 को चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के प्रोफेसर धनन्जय सिंह तथा राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के रजिस्ट्रार अरविन्द कुमार मिश्रा द्वारा 05 फरवरी 2023 को महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का भ्रमण कर कालेज के ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकाँक्षी योजनाओं से अवगत करायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments